फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के साथ उसके घर गई युवती के साथ सहेली के रिश्तेदार ने किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के घर गई युवती से उसके रिश्तेदार ने किया दुराचार
विज्ञापन

शादी में काम करने के बहाने अपने साथ गांव बस्सी पठाना ले गई थी आरोपी महिला
पुलिस ने मामला दर्ज कर फाइल बस्सी पठाना पुलिस को सौंपी, आरोपी अभी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शादी में फूल फेंकने का काम दिलाने का झांसा दे एक महिला अपने साथ सहेली को ले गई। शादी में काम खत्म होने के बाद युवती अपनी सहेली के साथ उसके घर गई। वहां पर आरोपी महिला का रिश्तेदार भी सो रहा था। देर रात आरोपी महिला और उसका रिश्तेदार गायब हो गया। वहीं साथ ही सो रहे एक अन्य रिश्तेदार ने पीड़ित के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह पीड़ित अपने घर आई और थाना डाबा की पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसकी सहेली गिल कालोनी की रहने वाली मधु बाला, उसके रिश्तेदार गांव बस्सी पठाना के रहने वाले वरिंदर यादव और दुराचार के आरोपी ललन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता शादियों में फूल फेंकने का काम करती है। आरोपी मधु भी वहीं काम करती है। उनके पास बस्सी पठाना में शादी समारोह पर फूल फेंकने का काम आया तो मधु पीड़िता को अपने साथ ले गई। उसने कहा कि वहां उसके रिश्तेदार रहते हैं और समारोह खत्म होने के बाद वह उनके घर सो जाएंगे। 9 मई को मधु पीड़िता को अपने साथ लेकर बस्सी बठाना चली गई। वहां पर शादी समारोह खत्म होने के बाद मधु और पीड़ित आरोपी वरिंदर यादव के घर चले गए। वहां ललन भी रह रहा था। सभी वहां सो गए तो देर रात मधु और वरिंदर अचानक से गायब हो गए। जिसके बाद ललन ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार कर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन किसी तरह से पीड़िता अपने घर पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। एएसआई दलजीत सिंह ने कहा कि घटना बस्सी पठाना की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद फाइल वहां की पुलिस को भेज दी है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें