महिला का पर्स लूटा, पीछा होने पर बाइक छोड़ भागे
पति के साथ शापिंग के लिए निकली थी महिला, थान सिंह चौक के पास वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एक्टिवा पर अपने पति के साथ रविवार की देर शाम शापिंग के लिए निकली महिला का पर्स बाइक सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने बाबा थान सिंह चौक के पास लूटे लिया। इस पर महिला के पति ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। सुफिया चौक के पास आरोपियों की बाइक स्लिप हो गई। इस पर आरोपी बाइक छोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन तीन की पुलिस पहुंच गई। जांच में पता चला कि लुटेरों ने बाइक रविवार की सुबह मिल्लरगंज इलाके से चोरी की थी।
पुलिस को दिए गए गए बयान में राजन कुमार ने बताया कि वह कुराली में रहता है और पेंट का कारोबार करता है। उसकी ससुराल समराला चौक स्थित गुरु अर्जुन देव नगर में है। वह अपने ससुराल आया था। रविवार रात करीब 8 बजे वह पत्नी प्रीति के साथ शॉपिंग के लिए एक्टिवा पर निकला था। बाबा थाना सिंह चौक के पासपीछे से बाइक सवार दो युवक आए और एक्टिवा के पीछे बैठी उसकी पत्नी के हाथों से पर्स झपट लिया। उसके पर्स में दस हजार रुपये, मोबाइल और अन्य कीमती सामान था। उसने एक्टिवा से लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया। स्नैचर सीएमसी अस्पताल से होते हुए अमरपुरा और फिर मिनी रोज गार्डन से होते हुए सुफियां चौक के पास पहुंच गए। रावह भी स्नैचर के पीछे ही था। चौक पर शराब के ठेके के पास लुटेरोें की बाइक फिसल गई। इस पर लुटेरे बाइक छोड़ कर पैदल ही भाग निकले।
वारदात वाले दिन ही चुराई थी पल्सर बाइक
एएसआई गुरचरण सिंह बताया लुटेरों की बाइक कब्जे में लेकर उन्होंने जांच की। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के पते पर उन्होंने रेड की थी। वहां पहुंच कर पता चला कि बाइक लुटेरों की नहीं बल्कि किसी और की है। लुटेरोें ने रविवार दोपहर को ही मिल्लर गंज इलाके से चोरी की थी। पुलिस का कहना है कि स्नैचिंग करने वाले आरोपी प्रोफेशनल हं, इसलिए उन्होंने वारदात से पहले बाइक चोरी की और वारदात करने निकल पड़े थे।