फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख रूपए की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने 5 लाख के लालच में 15 गंवाए
विज्ञापन

दुकान खरीदने के लिए 15 लाख लेकर 20 देने का वादा किया था आरोपी ने
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। एक महिला ने 5 लाख रुपये के लालच में अपनी 15 लाख की रकम गंवा दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसएआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में परमजीत कौर पत्नी इंदरजीत सिंह निवासी बरनाला आरोप लगाया कि कुलदीप सिंह पुत्र धनवंत सिंह निवासी मामदपूर जिला संगरूर ने उससे 15 लाख रुपये की ठगी कर ली है। शिकायतकर्ता परमजीत कौर मुताबिक आरोपी कुलदीप सिंह ने उससे कहा कि उसे अमृतसर में एक दुकान खरीद करनी है, जिसके लिए उसे 15 लाख रुपये की सख्त जरूरत है। वह उसे 15 रुपये उधार दे दे। वह दुकान की रजिस्ट्री उसके नाम करवा देगा या फिर से 15 लाख की बजाए 20 लाख वापस करेगा।
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि परमजीत कौर के मुताबिक वह आरोपी की बातों में आ गई। उसने जमीन बेची थी। जमीन बेचने से मिलने 15 लाख रुपये उसके पास थे उसने कुलदीप सिंह को 15 लाख रुपये दे दिए। कुलदीप सिंह ने उसके साथ धोखाधड़ी करने हुए न तो दुकान की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और न ही उसके 15 लाख रूपए वापस किए। आरोपी उसके 15 लाख रुपये खुर्दबुर्द कर गया। एएसआई के मुताबिक मामले की पूरी तहकीकात कर परमजीत कौर के बयान पर कुलदीप सिंह के खिलाफ 15 लाख की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें