फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में नशीली गोलियां और मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से मिले मोबाइल और नशे की गोलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। जिले में तीन विभिन्न मामलों में जेल मुलाजिमों की ओर से ली गई तलाशी में नशीली गोलियां और मोबाइल बरामद किए गए। थाना सदर मानसा की पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करने के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार पहले मामले में जेल में बंद एक हवालाती रिंकू सिंह निवासी मानसा ने टीवी और सैट टॉप बॉक्स की मांग की थी। इसपर उसके पारिवारिक सदस्यों की ओर से उक्त दोनों चीजें भेजी गईं। जब उनको खोलकर तलाशी ली गई तो उसमें से 10 गोलियां कैरीसोपरोडोल बरामद हुई। इस संबंधी जिला जेल सुपरिंटेंडेंट जसवंत सिंह की शिकायत पर सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने रिंकू सिंह के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में जब जेल मुलाजिमों की ओर से बैरक नं. एक और छह की तलाशी ली गई तो वहां से मोबाइल और सिम बरामद हुआ। सहायक थानेदार अमरदीप सिंह ने सहायक सुपरिंटेंडेंट जिला जेल मानसा बलजीत सिंह की शिकायत पर हवालाती सतनाम सिंह गांव मत्ती और सिमरीत सिंह निवासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त के अलावा जेल मुलाजिमों की ओर से जब अचानक बैरक नं. 4 की चेकिंग की गई तो वहां से मोबाइल बरामद हुआ। सहायक थानेदार राजविंदर सिंह ने सहायक सुपरिंटेंडेंट जिला जेल मानसा पुनीत कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें