आर्थिक से परेशान युवक ने की खुदकुशी
सरदूलगढ़। आर्थिक तंगी के कारण हो रही खुदकु शी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सरदूलगढ़ के गांव आदमके के एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी कर ली है।
थाना सरदूलगढ़ के सहायक थानेदार रछपाल सिंह ने बताया कि तरसेम सिंह (40) पुत्र करतार सिंह निवासी आदमके ने अपने खेत में बने कुएं पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार पर करीब 1 लाख 60 हजार रुपये का कर्ज था। इस कारण वह परेशान रहता था। मृतक की पत्नी कुलविन्दर कौर के बयान पर सरदूलगढ़ पुलिस ने सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ से तरसेम सिंह का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।