फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते महिला को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में महिला को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांववासियों ने थाने के सामने लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते गांव बलरां में एक व्यक्तिने महिला को गोली मार दी। महिला को तत्काल मूनक अस्पताल लेजाया गया, जहां डाक्टरोंने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया। दूसरी तरफ, गुस्साएं गांववासियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के समक्ष रोष धरना लगाकर पुलिस प्रशासनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी मुताबिक गांव बलरां निवासी मक्खन सिंह की गांव की ही महिला परमजीत कौर के साथ पिछले समय से रंजिश चल रही थी। आज जब परमजीत कौर अपने भांजेके साथ बाइक पर मूनक की तरफ जा रही थी तो रास्ते में कार में सवार होकर आए मक्खन सिंहने उसपर गोली चला दी। गोली परमजीत की गर्दन पर लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मक्खन सिंह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गांववासियों ने थाना मूनक के समक्ष धरना लगाकर जमकरनारेबाजी करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। धरने को संबोधित करते बंटी शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस पैसे लेकर मामले को दबाना चाहती है। किंतु ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जब तक मक्खन सिंह को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक वह धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर राज रतन, करनैल सिंह, दर्शन सिंह, बिंदर सिंह, जगसीर सिंह सहित गांववासी मौजूद थे। थाना मूनक के प्रभारी बलवंत सिंह ने कहा कि महिला पर गोली चलाने वाले व्यक्ति मक्खन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

फोटो:26एसजीआरपी01:मूनक में थाने के समक्ष धरने पर बैठे हुएगांव निवासी।
-------------------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें