पंजाब में नशा सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार काबू
900 ग्राम हेरोइन और 1000 नशीली गोलियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिला पुलिस ने नशा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया है। एक आल्टो कार से 900 ग्राम हेरोइन और 1000 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादरसिंह वाला के प्रभारी विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवतार सिंह, जगतार सिंह, गुरमीत सिंह निवासी बाजीगर बस्ती और राजिंदर सिंह निवास रोहटी छन्ना (नाभा) को मानवाला लिंक रोड धूरी नजदीक रतन पैलेस के पास नाकाबंदी करके काबू किया। उक्त सभी एक ऑल्टो कार जिसपर जाली नंबर लगा हुआ था में आ रहे थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनसे 900 ग्राम हेरोइन और 1000 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना सिटी धुरी में मामला दर्ज किया है।
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने उनके घर से वाहन, 1 अल्टो कार, 2 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटरी और इनके घरों में खरीद करके रखे 1 डबल बैड, 1 सोफा सैट, 2 फ्रिज, 2 कूलर, 3 वाशिंग मशीन, 2 एलसीडी, 1 टीवी, 15 गैस सिलेंडर सहित तीन गैसी चूल्हे, 2 स्टील अलमीरा, 2 पंखे, 1 गीजर आरोपियों की निशानदेही कब्जे में लिया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के यह बात सामने आई कि जगतार सिंह और अवतार सिंह की जान पहचान दिल्ली रहने वाले अफ्रीकन नेशनल से हो गई थी। वह दिल्ली से विभिन्न राज्यों में हेरोइन (चिट्टा) और नशीली गोलियां सप्लाई करता है। अवतार सिंह, जगतार सिंह, राजिंदर सिंह और गुरमीत सिंह उससे 11 लाख की हेरोइन खरीदकर लाए थे। इन चारों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर और पूछताछ की जाएगी।
-----------
फोटो:10एसजीआरपी02:संगरूर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू।