फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसैन पार्क में जुआरियों में खूनी झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रसेन पार्क में जुआरियों की खूनी झड़प
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़
नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़ की महाराजा अग्रसेन पार्क में देर शाम जुआ खेलने वाले जुआरियों में मामूली तकरार खूनी झड़प में बदल गई। जिसकी सूचना सैर कर रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि अन्य आरोपियों को जांच के लिए थाने लेजाया गया। मिली जानकारी अनुसार महाराजा अग्रसेन पार्क के आसपास कुछ लोग गैर कानूनी तौर पर लाटरी व जुए का अवैध कारोबार करते हैं। यह लोग राहगीरों व प्रवासी श्रमिकों तथा बच्चों आदि को लाटरी का लालच देकर उन्हें लूटते हैं। आज भी यह लोग कथित तौर पर अपनी लाटरी व जुए में जीता हुआ पैसा लेकर पार्क में आ पहुंचे व पार्क में शराब आदि का सेवन करने लगे। जिस दौरान इनमें पैसे के बटवारे आदि को लेकर एक दूसरे से पैसे छीनने पर झगड़ा हो गया। जोकि देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के गणमान्य यशपाल तलवाड़ ने घटना की सूचना मीडिया को दी। जिस पर थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को पार्क में भेजा। जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया जबकि एक अन्य गंभीर घायल गामा निवासी राम नगर मंडी गोबिंदगढ़ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पार्क के आसपास गैरकानूनी लाटरी चलाने वालों, इनसे जबरी वसूली करने वालो तथा पार्क में शराब पीने व सैर करने आने वालों को तंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई आरंभ कर दी है। वहीं पार्क में सैर करने आते यशपाल तलवाड़ समेत अन्य लोगों ने बताया कि कई बार व ऐसे असामाजिक लोगों की शिकायत नगर कौंसिल तथा पुलिस को कर चुके हैं। किंतु थोड़े दिनों के बाद फिर पार्क में शराबी, जुआरी अपनी कार्रवाई शुरु कर देते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अगर आज पुलिस मौके पर ना पहुंचती तो दो गुटों की लड़ाई में मर्डर भी हो सकता था क्योंकि वे लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसा रहे थे तो जमीन पर बिखरे खून से कई लोग घबरा गए। ये लोग सुबह 10 बजे से पार्क में ताश लेकर जुआ खेलने बैठ जाते हैं। जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी10: गोबिंदगढ़ की महाराजा अग्रसैन पार्क में लहूलूहान व्यक्ति घटना की जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें