फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को गोली मार लूट ली कार

Fri, 06 Dec 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, मुक्ततसर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव रुपाणा के पास दिन-दिहाड़े अज्ञात लुटेरे कार चालक को गोली मारकर जख्मी कर कार छीन फरार हो गए। पुलिस ने मामले में छान-बीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी संदीप कुमार पुत्र तरसेम कुमार जोकि किराए पर कार चलाता है। शुक्रवार को सन्नी कार पर सवार होकर काम से सेतिया पेपर मिल रुपाणा आया हुआ था।

उसने सेतिया पेपर मिल के गेट आगे पहुंचकर कार रोक  दी। इसमें से उसके साथ आया व्यक्ति मिल में अंदर काम निपटाने चला गया। मगर संदीप कुमार गेट के आगे कार में बैठकर साथ आए व्यक्ति का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


करीब ग्यारह बजे के आसपास दो नकाबपोश अज्ञात लोग आए और कार चालक से कार की चाबी मांगी। उसके इंकार करने पर उन्होंने चालक को डराने-धमकाने की नीयत से रिवाल्वर से गोलियां चला दीं।

जिसमें से एक गोली संदीप के  पांव में लग गई और वह घायल हो गया। अज्ञात लुटेरे कार छीनकर फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आस-पास खड़े लोगों ने चार चालक को देखा और तुरंत पुलिस व रुपाणा जन सहारा क्लब के सदस्यों को सूचना दी।
विज्ञापन


क्लब के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर घायल को मुक्तसर के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की छान-बीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें