फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी विवाह करवा सोना लेकर फरार हुए बाप-बेटी काबू

Wed, 25 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
मानसा की सरदूलगढ़ पुलिस की हिरासत में आरोपी पिता और बेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरूरतमंद और अविवाहित व्यक्ति के साथ फर्जी विवाह करवाने के बाद उनका सोना लेकर फरार होने वाले बाप-बेटी को सरदूलगढ़ पुलिस ने काबू किया है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ थाना सरदूलगढ़ में 8 अगस्त 2015 को राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव टपोरिया निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों को काबू कर इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। डीएसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति सुरजीत सिंह के साथ कौशल्या पुत्री मिट्ठू सिंह निवासी साहनेवाली ने फर्जी विवाह करवाया था। बाद में वह उसका सोेना लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद गिरफ्तारी करनी बाकी थी। इसके अलावा किरना रानी, गुरतेज कौर वासी बठिंडा, शिंदर कौर के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने एक गिरोह बनाया हुआ है, जो जरूरतमंदों की तलाश कर उनका फर्जी विवाह करवा देते थे। बाद में विवाह करवाने वाले लोगों का सामान लेकर फरार हो जाते थे। इस गिरोह में उक्त गिरोह के साथ हरियाणा के गांव फतेहाबाद की एक महिला रानी कौर भी मिली हुई थी, जो लड़कियों की तलाश कर इस गिरोह में शामिल कर लेती थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें