फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले जोड़े को मिली सुरक्षा, सत्र न्यायलय में पेश होकर युवक और युवती ने मांगी थी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हरियाणा के गुड़गांव स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक और युवती ने प्रेम संबंध बने। दोनों ने परिजनों विवाह के लिए नहीं माने तो दोनों ने भाग कर शादी कर ली। अदालत के आदेश पर हैबोवाल पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी। नवविवाहित जोड़े ने हरियाणा में शादी कर लुधियाना पहुंचे नवविवाहित जोड़े ने सेशन कोर्ट में पेश होकर सुरक्षा की मांग की थी। दूल्हे का परिवार हैबोवाल इलाके का रहने वाला है। दुल्हन का परिवार हरियाणा के गुड़गांव में रहता है। दुल्हन के अधिकतर रिश्तेदार हरियाणा पुलिस में तैनात है। सोमवार को जब दुल्हन के परिवार वालों को पता चला कि दोनों लुधियाना पहुंच गए है तो वह दुल्हन को लेने के लिए आ गए। इसका पता चलने पर सेशन कोर्ट ने थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस को निर्देश दिया कि नवविवाहित जोड़े को सुरक्षित अदालत में लाए और उसके बाद उन्हें घर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

थाना हैबोवाल की पुलिस को दूल्हे के घर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। थाना हैबोवाल के प्रभारी नीरज सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि अदालत के आदेश पर दोनों को सुरक्षा प्रदान की गई है। दूल्हा अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह रहा है। लड़के वाले तो राजी हैं, लेकिन लड़की के परिजन शादी के खिलाफ थे। दूल्हे के परिवार को उनसे खतरा था। इस पर अदालत के आदेश पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें