रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज, मिलर गंज में वीरवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
सेशन
2015-16 में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कारगुजारी दिखाने वाली
छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से
कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन कंट्रोलर परविंदर सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
हिंदुस्तान एक्सपो के एमडी बलजीत सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। रामगढ़िया
एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान रणजोध सिंह, सचिव जगतार सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल
डॉ. नरिंदर संधू ने सम्मानित मेहमानों का स्वागत किया।
मुख्य
अतिथियों ने ग्रेजुएट एवं पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर की 455 छात्राओं को
डिग्रियां दीं। दो शैक्षणिक, चार खेल और सात अन्य गतिविधियों में बढ़िया
कारगुजारी दिखाने वाली कुल 13 छात्राओं को रोल ऑफ आनर से सम्मानित किया
गया। गेस्ट ऑफ ऑनर बलजीत सिंह ने 226 छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नरिंदर संधू ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। रणजोध
सिंह और जगतार सिंह ने छात्राओं की शानदार प्राप्तियों की प्रशंसा की।
मुख्य
अतिथियों ने पोस्ट-ग्रेजुएट फाइन-आर्ट विभाग की छात्राओं की ओर से आयोजित
प्रदर्शनी आकृति 2016 का उद्घाटन किया। इसमें 30 पेंटिंग, 35 तारों एवं
एमसील से बनाई गई मूर्तियां प्रदर्शित की गईं।