फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हेरोइन समेत पत्रकार की पत्नी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हेरोइन तस्करी के आरोप में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। महिला का पति हिंदी दैनिक अखबार में पत्रकार है। महिला की पहचान टिब्बा रोड निवासी सोनिया अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने डाबा रोड इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला सोनिया नशा तस्करी का धंधा करती है और डाबा रोड पर हेरोइन देने के लिए आ रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हुई। आरोपी सोनिया, रजनी बाला नाम की महिला से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करती थी। पुलिस आरोपी महिला सोनिया से पूछताछ कर रजनी बाला का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें