फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहनेवाल कंटेनर यार्ड से 150 कंटेनर रवाना, लुधियाना के कारोबारियों के फंसे 2800 कंटेनरों को मिलने में लगेगा एक माह

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। रेलवे की ओर से सोमवार दोपहर बाद मालगाड़ियों का परिचालन शुरू किए जाने पर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं 15 दिन बाद क्या होगा इसपर असमंजस है। लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि प्रदेश की किसान यूनियन ने साफ कहा है कि 15 दिन में केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया तो वह दोबारा रेल का चक्काजाम करेंगे। ऐसे में ज्यादातर कारोबारी कंटेनर यार्ड में फंसे माल को जल्द से जल्द निकलवाने में जुट गए हैं। साहनेवाल स्थित कंटेनर यार्ड पर इस समय बाहर जाने वाले 800 कंटेनर फंसे हुए हैं। वही अन्य स्थानों से लुधियाना आने वाले 2800 कंटेनर फंसे हुए हैं। सोमवार को लुधियाना के साहनेवाल स्थित कंटेनर यार्ड से दो गाड़ियां रवाना हुई हैं। इसमें 150 कंटेनर को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया।
विज्ञापन

बैकलॉग खत्म करने में लगेगा समय
आईसीडी गेटवे रेल फ्रेट लिमिटेड के टर्मिनल हेड राजीव शर्मा ने बताया कि इस समय बाहर जाने वाले 800 कंटेनर उनके यहां बैकलॉग में पड़े हैं। सोमवार को उन्हें दो ट्रेनें मिलीं। इसमें लगभग 150 कंटेनर को भेजा जा रहा है। मंगलवार को उन्हें चार ट्रेनें मिलने की उम्मीद है। इस बैकलॉग को खत्म करने में उन्हें लगभग एक सप्ताह लगेगा। वहीं लुधियाना आने वाले 2800 कंटेनर विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। इन कंटेनराें को कारोबारियों तक पहुंचने में लगभग एक माह का समय लगेगा। अक्तूबर में उनके पास कारोबारियों ने माल कम भेजा है क्योंकि ज्यादातर कारोबारियों ने सोनीपत और पानीपत अपना माल ट्रक से भेज दिया था क्योंकि वहां से कंटेनर से माल आगे जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें