फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन समेत दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर में हेरोइन सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थान डिवीजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान गुरु अर्जुन देव नगर निवासी राहुल वर्मा और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने आरोपी राहुल वर्मा को काबू कर उससे 33.75 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं आरोपी जसप्रीत सिंह को काबू कर 18.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी घोड़ा कालोनी से हेरोइन की खेप लेकर महानगर में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें