फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल और रसोई गैस की कीमत को लेकर कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। विधानसभा हलका साउथ में कांग्रेसी वर्करों ने पीएसआईडीसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगवाई में डीजल, पैट्रोल व गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से तुरंत कीमतों को कम करने की मांग की।
विज्ञापन

बावा ने कहा कि मोदी सरकार की नीयत व नीति दोनों ही साफ नही है। जिस दिन से मोदी सरकार ने केंद्रीय सत्ता की कमान संभाली है, उस दिन से ही देश व देश वासियों को कई तरह की मुश्किलों व चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मोदी सरकार ने पहले रातों रात देश की करंसी को बदल कर बड़ी संख्यां में देश की जनता को वित्तीय तौर पर बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। मोदी सरकार ने देश की रेलवे, बंदरगाह, एयरपोर्ट तक देश के बड़े घरानों को बेच दिया है। देश के बड़े औद्योगिक घरानों को मोदी सरकार वित्तीय तौर पर लाभ पहुंचाने के मकसद से देश भर में नई स्कीमें लागू कर रही है।
आज हालात यह है कि पैट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों मे हर रोज ही बढ़ोतरी होने से हर घर का बजट डगमगा चुका है। इसके पीछे भी मोदी सरकार का बड़ी प्राईवेट कंपनियों को मुनाफा पहुंचाना ही मकसद है। रोजाना इस्तेमाल मेें आने वाले उत्पादों के रेट निश्चत होने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भारत देश को अपने अपने शासनकाल के दौरान सम्मान दिलाया। लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी अपने आपको चाय बेचने वाला बताते जरूर है लेकिन पहनते गोल्ड वाली तारों का सूट और उसके बाद बोली लगा कर बेचते है।
विज्ञापन

इस रोष प्रदर्शन में रजिंदर सिंह बाजवा, यूथ नेता चेतन थापर, यशपाल शर्मा, बलवंत सिंह धनौआ सचिव कांग्रेस, एंटी नारकोटिक्स सैल के महासचिव नरिंदर मल्हौत्रा, बलजिंदर सिंह हूंजन,बलविंदर सिंह गोरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें