फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana By Election: कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने लिया बड़ा फैसला, कार्यकारी प्रधान पद से दिया इस्तीफा

Mon, 23 Jun 2025 08:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

भारत भूषण आशु ने बताया कि उपचुनाव में हार कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि उनकी है। चुनाव हारने की वह पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। हार के बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
भारत भूषण आशु, कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना पश्चिम सीट में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई हार के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। भारत भूषण आशु ने इस उपचुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा पार्टी प्रधान को भेज दिया है। अब पार्टी इस पर फैसला करेगी कि उनका इस्तीफा मंजूर किया जाएगा या नहीं।

विज्ञापन


चुनाव हारने की ली जिम्मेदारी

भारत भूषण आशु ने बताया कि हलका पश्चिम उपचुनाव में हार कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि उनकी है। चुनाव हारने की वह पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और वर्करों ने इस पर पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान के अहम ओहदे पर थे। हार के बाद वह जिम्मेदारी लेते हुए अपने ओहदे से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रधान को भेज दिया है।

आप प्रत्याशी ने हासिल की जीत

बता दें कि लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सोमवार को घोषित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 35,179 वोट मिले। अरोड़ा ने कांग्रेस के प्रत्याशी और इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके भारत भूषण आशु को हराया। आशु को 24,542 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता 20 हजार 323 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जीत का दावा ठोकने वाले शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 8203 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लुधियाना उपचुनाव: संजीव अरोड़ा जीते, दूसरे नंबर पर कांग्रेस, शिअद की जमानत जब्त, आप की जीत के ये छह कारण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें