फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना उपचुनाव: संजीव अरोड़ा जीते, दूसरे नंबर पर कांग्रेस, शिअद की जमानत जब्त, आप की जीत के ये छह कारण

Mon, 23 Jun 2025 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है। आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा  करीब 10 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीते हैं। आप की जीत की एक नहीं बल्कि ये छह वजह सामने आई हैं। 
विज्ञापन
संजीव अरोड़ा परिवार के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सोमवार को घोषित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 35,179 वोट मिले। अरोड़ा ने कांग्रेस के प्रत्याशी और इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके भारत भूषण आशु को हराया। आशु को 24,542 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता 20323 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जीत का दावा ठोकने वाले शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 8203 वोट मिले। 

विज्ञापन


वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और दोपहर करीब दो बजे नतीजे घोषित कर दिए गए थे। इस दौरान अरोड़ा ने शुरू से ही लीड बरकरार रखी। अब आप के संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम से विधायक होंगे। आप की जीत के साथ ही जनता ने सत्तासीन सरकार के काम पर मुहर लगाई है। 2027 चुनाव से पहले इस उपचुनाव को सेमीफाइनल कहा जा रहा था जिसे आप ने जीत लिया है। इससे पार्टी के हौसले बुलंद हो गए हैं। नतीजे आने से पहले ही आप के मुख्य चुनावी दफ्तर पर पार्टी वर्करों ने ढोल बजाए और भंगड़ा डाला।

कांग्रेस की गुटबाजी, आप की मेहनत
दो बार इस हल्के से भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के आशु को दूसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि आशु ने सरकार के साथ सीधा मुकाबला किया था। मगर वह फिर भी हार गए। आशु की हार के पीछे कांग्रेस की गुटबाजी को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं संजीव अरोड़ा की जीत के पीछे आप द्वारा की गई मेहनत रही। करीब तीन महीने प्रचार के दौरान अरोड़ा हर वार्ड का दौरा करने पहुंचे और वर्करों से पहुंच बनाई थी।
विज्ञापन


अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे- केजरीवाल
इसके अलावा आप के सीनियर नेता भी लगातार हलके में प्रचार करते रहे और लोगों तक पहुंच बनाकर अपनी सरकार द्वारा करवाए गए विकास के कामों को गिनवाते रहे। 19 जून को हुई वोटिंग के बाद ही चर्चा हो गई थी कि इस सीट पर आप के संजीव अरोड़ा का कब्जा रहेगा। आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया था कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा पंजाब के कैबिनेट मंत्री बनाएं जाएंगे। अब यह देखना होगा कि सरकार उन्हें मंत्री पद देकर कौन सा विभाग देती है।

आप की जीत के ये रहे कारण

  • आप ने सबसे पहले उम्मीदवार की घोषणा की। इससे प्रचार का समय ज्यादा मिला।
  • आप के राष्ट्रीय कनवीनर और पंजाब सीएम ने उद्योगपतियों से समस्याएं दूर करने वादा किया।
  • मजदूरों के लिए वेलफेयर पॉलिसी लाने का वादा किया गया।
  • केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट तक पहुंचाने का वादा किया।
  • आप ने लाल लकीर वाले मकानों की रजिस्ट्री करवाने का वादा किया।
  • लोगों को हर महीने 600 यूनिट बिजली व राशन मुफ्त मिलने का फायदा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें