फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के लिए तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

Wed, 07 Sep 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
लु‌धियाना में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के जत्‍थे को रवाना करते विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को राज्य सरकार के खर्च पर बनारस के पावन तीर्थ के दर्शनों के लिए मंगलवार उत्तरी विधानसभा और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के एक हजार श्रद्धालुओं का जत्था रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। 
विज्ञापन


विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, युवा अकाली दल मालवा जोन के महासचिव व अकाली दल अध्यक्ष मदन लाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा और जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण बंसल ने ट्रेन को झंडी दिखाई। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खाने-पीने के प्रबंध, निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं की व्यवस्था के साथ साथ रेल सफर के दौरान यात्रियों के लिए पांच लाख रुपये के बीमा की व्यवस्था राज्य सरकार की तरफ से निशुल्क होती है।

इस अवसर पर बलविंदर सिंह घुम्मण, नेक सिंह सेखेवाल, सर्वजीत लाडी, मनप्रीत बंटी, राजू चावला, सम्राट शर्मा, शाम चिटकारा, बॉबी शर्मा, मंदीप भनोट, लक्की चावला, सुरिन्द्र राणा, देस राज शर्मा, मुरारी लाल, संजीव मेहमी, हनी तुल्ली, शेरा बेदी, अरविन्द्र रवि, रवि कपूर, दर्शन सिंह और गुरप्रीत बिल्ला उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें