फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: सीएम मान आज करेंगे चुनावी अभियान का शंखनाद, 20 सितंबर को धूरी से शुरू होगा डोर-टू-डोर कैंपेन

Sat, 19 Sep 2026 10:25 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

20 सितंबर से पूरे प्रदेश में मेगा डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अपनी विधानसभा सीट धूरी से करेंगे।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। सीएम मान आज लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में चुनावी अभियान का पैंफलेट जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान से लेकर जिला प्रधान तक पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन


पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि 20 सितंबर से पूरे प्रदेश में मेगा डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अपनी विधानसभा सीट धूरी से करेंगे। इस अभियान में पार्टी के करीब 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य (स्वयंसेवक) घर-घर जाकर मान सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। पंजाब में कुल 25,332 बूथ हैं। 

सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने 2022 के सभी चुनावी वादे पूरे किए हैं। बिजली और पानी संबंधी गारंटियों के पूरा होने से हर औसत परिवार को सालाना करीब 1.82 लाख रुपये का फायदा हुआ है। किसानों को नहरी पानी और दिन के समय बिजली, सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, युवाओं को रोजगार व खेल सुविधाएं तथा व्यापारियों को ईमानदार शासन जैसी उपलब्धियों को घर-घर बताने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों द्वारा पंजाब को वित्तीय संकट और नशे की समस्या की ओर धकेलने का जिक्र भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


अभियान के साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे पार्टी अपना जनाधार मजबूत करेगी। आप का दावा है कि सरकार ने ऐसे काम किए हैं जो पिछले 75 साल में नहीं हुए। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और इसका मकसद 2027 में और बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें