फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने कुर्बानियां दी मगर इतिहास नहीं संभाला

Sun, 21 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी को सूबा सरहिंद की कैद के दौरान दूध की सेवा निभाने वाले महान सेवक बाबा मोती राम मेहरा की याद में बनाई जाने वाली विशाल यादगार का नींव पत्थर रविवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रखा। यह यादगार गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में स्थित ठंडा बुर्ज के पास बनेगी। उद्घाटन के बाद सीएम ने कहा कि बाबा मोती राम की सेवा बेमिसाल है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुखार होने के कारण स्टेज से ज्यादा समय तक नहीं बोल पाए। उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया कि डाक्टर ने उन्हें ज्यादा घूमने फिरने से गुरेज करने को कहा है लेकिन वह फिर भी लोगों की सेवा के लिए अपने मिशन पर डटे हुए हैं। इससे पहले पहले वह शनिवार को तलवंडी साबो और दोआबा क्षेत्र में थे और आज फतेहगढ़ साहिब में है और कल भी यही प्लान रहेगा। इस मौके पर जैसे ही स्टेज पर बादल अपना भाषण बंद करके नीचे उतरे तो खराब सेहत के चलते उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस नहीं की और सीधा डाक्टर के पास चले गए।

इस मौके पर गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के सामने बाबा मोती राम मेहरा जी की याद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से कश्यप/राजपूत भाईचारे के लोगों ने हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि सिख कुर्बानियां देकर अपना इतिहास तो बना लेते हैं किंतु उस इतिहास को अमलीजामा नहीं पहनाया जाता। अगर सिख धर्म की कुर्बानियों और इतिहास को दुनिया को बताया होता तो  शायद कोई और धर्म न बनता। सिख धर्म में सभी धर्मों की बाणी का जिक्र है और हमें सभी धर्मों का सत्कार करते हुए अपने धर्मनिरपेक्षता पर काबिज रहना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने विधायक बस्सी पठाना जस्टिस निर्मल सिंह की मांग पर मोरिंडा-सरहिंद मार्ग का नाम दीवान टोडरमल मार्ग रखने की घोषणा भी की। इस मौके पर पंजाब पिछड़ी श्रेणी कमीशन के वाइस चेयरमैन निर्मल सिंह एसएस ने मुख्यमंत्री से एससी की तर्ज पर बीसी श्रेणियों के भी बिजली के ढाई सौ यूनिट माफ करने की मांग रखी।

इस दौरान सीएम ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तो महाराजाओं वाली जिंदगी जीते हैं और पटियाला में पोलो गेम खेलते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को भगोड़ा झुंड करार देते हुए सीएम ने कहा कि ये सिर्फ पंजाब को लूटने आए हैं और पार्टी में तीन चार नकलची भर्ती कर लिए हैं। बादल ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।

सीएम बादल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंजाब ही बिजली सरप्लस सूबा है जिसमें 24 घंटे किसानों और एससी वर्ग को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुफ्त दी जा रही है। बादल ने कहा कि हर महीने तुहाड़े पंज हजार करोड़ रुपये बिजली दा बिल मैनू देणा पैंदा ए। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़, पूर्व जेल मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, विधायक जस्टिस निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, एसजीपीसी कार्यकारी समिति सदस्य करनैल सिंह पंजोली, पंजाब पिछड़ी श्रेणी कमीशन के चेयरमैन कृपाल सिंह बडूंगर, शिअद जिला यूथ अध्यक्ष अजय सिंह लिबड़ा, डीसी कमलदीप सिंह संघा और जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खेहरा मौजूद थे।  
पुलिस ने पंजाब टेक्निकल सर्विसेज यूनियन को रास्ते में ही रोका

वहीं जैसे ही विभिन्न मजदूर और मुलाजिम जत्थेबंदियों को सीएम के आने की भनक लगी तो वह उनका घेराव करने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर पंजाब टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड चौक पर ही धरना लगाकर अपनी मांगों के संदर्भ में आवाज बुलंद की। इस मौके पर एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल और भारी पुलिस फोर्स सीएम का कार्यक्रम समाप्त न होने तक तैनात रहे।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें