मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को लुधियाना के होटल रेडिसन ब्लू में सरकार व उद्यमी मिलनी समारोह में पहुंचे। इसमें वह उद्यमियों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निदान के बारे में भी अपना पक्ष रखेंगे। कार्यक्रम में उद्यमियों के अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे हैं जो अपने-अपने सेगमेंट में आ रही समस्याओं और उनके हल के बारे में चर्चा रखेंगे।
यह भी पढ़ें: कर्नल मनप्रीत सिंह: मासूम बेटे ने आर्मी की ड्रेस पहनकर पिता को किया सैल्यूट, सिसक उठा पूरा गांव
पंजाब सरकार उद्यमियों की नब्ज टटोलकर आने वाले नगर निगम चुनाव के बारे में भी अपनी रणनीति बनाएगी। इसके अलावा औद्योगिक विकास के लिए जो गारंटियां दी थी उनको भी पूरा करने के लिए अपनी योजना को रखेगी।
सुरक्षा प्रबंध कड़े
सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के लुधियाना आगमन पर शहर में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं। होटल और फिरोजपुर रोड मार्ग पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। लुधियाना के कई चौकों पर ट्रैफिक रोक दिया गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।