फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं और पुलिस में झड़प

Mon, 22 Aug 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
जिला कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने जिला प्रधान मक्खन शर्मा व गुरकीमत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में बस स्टैंड पर सरकारी बसों से सरकारी विज्ञापन उतारने शुरू कर दिए और बादल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर की हिदायतों पर डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा फोर्स सहित लेकर बस स्टैंड में पहुंच गए। ज्यों ही पुलिस ने कांग्रेसी वर्करों और नेताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। नतीजतन कांग्रेसी वर्करों व नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई और पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। 

डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने कांग्रेसी वर्करों व नेताओं की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा के साथ धक्कामुक्की की, जिसके चलते मक्खन शर्मा का कुर्ता फट गया। डीएसपी की अगुवाई में पुलिस जिला प्रधान मक्खन शर्मा व अन्य कांग्रेसी वर्करों व नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस बस में बैठाकर सीआईए स्टाफ ले गई। 
विज्ञापन


वहां समूह कांग्रेसी नेताओं व कांग्रेसी वर्करों को पुलिस ने चार घंटे हिरासत में रखा। जिला प्रधान मक्खन शर्मा ने कहा कि सरकार आने पर पुुलिस की धक्केशाही का बदला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें