फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन कंपनी की तरफ से खोदे गड्ढे में गिरा सांड

Sun, 21 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के लोधी कल्ब रोड़ में गढे में गिरे वैल को निकालते इलाका निवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में निजी टेलीफोन कंपनी की तरफ से खोदे गए गड्ढे में रविवार सुबह एक सांड़ गिर गया। मामले का पता उस समय चला जब इलाके में रहने वाले कश्मीर सिंह और उनके साथी कमलजीत सिंह सैर कर रहे थे। उन्होंने आस-पास के लोगों को इकट्ठा कर सांड़ को रस्सी के सहारे बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। बाद में क्रेन की मदद से सांड़ को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


कश्मीर सिंह और कमलजीत सिंह के अनुसार वह रविवार सुबह सैर कर रहे थे। इसी दौरान वहां खोदे गए गड्ढे में लावारिस सांड़ गिरा हुआ था। उन्होंने लोगों को बुलाया और रस्सी मंगवाकर उसे बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम को दी, लेकिन वहां से भी कोई नहीं आया।

उसके बाद लोगों ने गोविंद गोधाम को सूचित किया। वहां से भी कोई नहीं आया तो एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से क्रेेन मंगवाई ओर गड्ढा बड़ा कर सांड़ को बाहर निकाला। निगम के किसी भी कर्मचारी या फिर अधिकारी के मौके पर न आने या किसी को न भेजने के कारण लोगों में काफी रोष था। लोगों का आरोप था कि लाखों रुपये सरकार से लेने वाले गोविंद गोधाम की तरफ से भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें