फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर की घटना के खिलाफ लुधियाना में प्रदर्शन

Sat, 12 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वाल्मीकि सेवा दल की ओर से सुरिंदर कल्याण की अध्यक्षता में भारत नगर चौक में रोष प्रदर्शन कर अबोहर की घटना में इंसाफ की मांग की गई। मिनी सचिवालय तक रोष मार्च निकाला गया। सुरिंदर कल्याण ने कहा कि अबोहर में वाल्मीकि समाज के नौजवान की हत्या कर दी गई है। इसके मुख्य आरोपियों को पुलिस ने न तो गिरफ्तार किया है और न ही कोई कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे पंजाब में दलित समाज की ओर से संघर्ष छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर जसवीर लवण, नरेश सहोता, विनोद, अजय दिसावर, रवि पुहाल, बलबीर, विनोद, वीरपाल, सन्नी कल्याण, गगन बिड़लान और अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें