फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मध्य प्रदेश का असलहा तस्कर चढ़ा लुधियाना पुलिस के हत्थे, लंबे अरसे से थी बलराम की तलाश

Tue, 04 Apr 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

बलराम पंजाब में नाजायज असलहा और गोली सिक्का बेचने का धंधा कर रहा था और पुलिस को लंबे अरसे से उसकी तलाश थी। जिला ग्रामीण पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कुख्यात अपराधियों को असलहा और गोली सिक्का सप्लाई करने वाले मध्य प्रदेश के असलहा तस्कर बलराम निवासी शंकरपुरा तहसील देपालपुर जिला इंदौर को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बलराम के खिलाफ थाना सिटी रायकोट में मुकदमा दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि बलराम से चार अत्याधुनिक पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद किए गए हैं। बलराम यह असलहा गैंगस्टर्स को बेचने आया था जो पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बलराम को अदालत में पेश करके रिमांड की अपील की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार किस गैंग को सौंपने थे। 

बलराम से बरामद चार में से एक जिगाना कंपनी का 9 एमएम और तीन अत्याधुनिक 32 बोर के पिस्तौल हैं। एसएसपी बैंस ने बताया कि डीएसपी दलवीर सिंह सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को सूचना मिली थी कि अन्य राज्यों के असलहा तस्कर पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को असलहा और गोली सिक्का बेच रहे हैं। इसी दौरान सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर करमजीत सिंह को बलराम के बारे में पक्की सूचना मिली कि वे रायकोट के पास असलहा लेकर घूम रहा है और यह असलहा किसी गैंग को बेचने आया है। सब इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रायकोट जलालदीवाल रोड पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी से काम करते हुए बलराम को चार पिस्तौल और सात मैगजीन समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें