फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम की चेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित सिख पंथ की अग्रणी संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जागीर कौर ने फतेहगढ़ साहिब की श्री गुुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर चेयर स्थापित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

इस बारे में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर यूनिवर्सिटी में चेयर स्थापित की गई है। इसमें गुरु साहिब के जीवन, यात्राओं, वाणी और शिक्षा का प्रसार करना इस चेयर के प्रमुख उपदेश होंगे। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि इस चेयर के स्थापित होने से देश और विदेशों में रहने वाले सिख बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के समूह स्टाफ की तरफ से जागीर कौर के इस फैसले पर धन्यवाद भी किया।
डॉ. प्रितपाल सिंह ने कहा कि बीबी जागीर कौर यूनिवर्सिटी के चांसलर के तौर पर भी अपना नेतृत्व दे रहे हैं, जिससे यूनिवर्सिटी लगातार तरक्की के मार्ग पर पहुंच रही है। उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब समेत पूरे भारत में अलग-अलग राज्यों से भी विद्यार्थी दाखिला लेकर यूनिवर्सिटी की शैक्षिक सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। वीसी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र नाम से स्थापित और गुरु साहिब के उपदेशों को समर्पित यह उच्च शिक्षण संस्थान बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में भविष्य में भी प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त करता रहेगा।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन - 02जीबीजीपी03 - जानकारी देते वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह और यूनिवर्सिटी का बाहरी दृश्य और एसजीपीसी प्रधान जागीर कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें