फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में कोरोना संक्रमितों के लिए बेड संकट, प्रशासन ने निजी अस्पतालों को 25 फीसदी इजाफा करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी में लुधियाना में हालात दिन व दिन बेकाबू होते जा रहे है। ऐसे में सबसे ज्यादा किल्लत एल थ्री बेड की आ रही है, एल टू बेड की संख्या हर घंटे कम होती जा रही है। सरकारी अस्पताल में एल थ्री बेड बढ़ाने की क्षमता नहीं है, क्योंकि यहां पर स्टाफ ही नहीं है। ऐसे में अब निजी अस्पताल को बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए आदेश दिए है। वहीं आक्सीजन सप्लाई के लिए खाली सिलिंडर भी नहीं मिल रहे हैं। इसका हल निकालने के लिए प्रशासन ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम जिस जगह पर खाली सिलिंडर होने की सूचना मिलेगी, वहां छापा मारेगी। जिले में रेमडेसीविर इंजेक्शन की बात करें तो जिले में सिर्फ 243 ही बचे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों से कोरोना संक्रमण महानगर में तेजी से फैल रहा है। अभी जिले में 9000 कोरोना एक्टिव केसों की संख्या पहुंच गई है। इस कारण जिले में 97 फीसदी एल थ्री बेड और 83 फीसदी एल टू बेड भर चुके है। आम लोगों को अब बेड के चक्कर में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं इस समय रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर हर चीज की कालाबाजारी चल रही है। जिला मजिस्ट्रेट वरिंदर शर्मा ने दो मई को अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते छह निजी अस्पताल में 25 फीसदी बेड बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं जिले भर के अन्य निजी अस्पतालों को अपने यहां 25 फीसदी बेड की क्षमता बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं।
इतने बेड बढ़ाने को कहा
डीएमसी- एलटू 30-एल थ्री 40
सीएमसी- एलटू 25, एल थ्री 12
एसपीएस अस्पताल- एल टू 17, एल थ्री 8
मोहन देई- एल टू14, एल थ्री 6
फोर्टिस- एल टू 15, एल थ्री 10
दीप अस्पताल- एल टू 8, एल थ्री 7
प्रशासन की अपील का नहीं दिखा असर
जिला प्रशासन ने बीते सप्ताह सभी कारोबारियों को निर्देश दिए थे कि अगर उनके पास खाली सिलिंडर हैं तुरंत प्रशासन को मुहैया करवाएं। प्रशासन की इस अपील का कुछ खास असर दिखाई नहीं दिया है। अब एक 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है, जोकि किसी भी परिसर में जांच कर सकती है। उसे अधिकार दिए गए हैं कि वह सिलिंडर मिलने पर जब्त कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें