Brigadier (Retd), Jagdish, Gagneja
- फोटो : amar ujala
हमले में घायल आरएसएस सह सरसंघ चालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा का हाल जानने रविवार को सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू डीएमसी पहुंचीं।
उन्होंने हमले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं रह गया है। इस कांड के आरोपियों को तुरंत सामने लाकर ही जनता में विश्वास पैदा किया जा सकता है। ऐसे गोलीकांड साबित कर रहे हैं कि सूबे में कहीं न कहीं माहौल खराब करने की साजिशें रची जा रही हैं।
डीएमसी में डा. सिद्धू ने पहले गगनेजा की तबीयत को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव से पहले इस तरह के हमले एवं साजिशें शुरू हो जाती हैं। साफ है कि कुछ ताकतें सूबे का माहौल खराब करना चाहती हैं।
उधर, सिविल सर्जन डा. रेनू छतवाल का कहना है कि पीजीआई व डीएमसी के डॉक्टरों की टीम मेडिकल जांच कर रही है। उनका पूरा मुआयना किया जा रहा है। अभी वह आईसीयू में हैं। ऑपरेशन नहीं किया गया है।