संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। थाना रूड़ेकेकलां की पुलिस ने विवाह का झांसा देकर लउ़की को भगाने के मामले में केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह वासी धूरकोट ने अपने बयान में बताया कि 21 मई को वह अपने काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे।
लगभग सवा तीन बजे उसकी बेटी गगनप्रीत कौर आयु 17 वर्ष 8 महीने, अपनी माता को बिना बताए घर से चली गई व अभी तक नहीं लौटी। रिश्तेदारी में तलाशने पर अब उन्हें पता चला है कि उनकी बेटी को आरोपी हरप्रीत सिंह जो उनका रिश्तेदार है, विवाह का झांसा देकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।