फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: विदेश का सपना दिखा जमीन की रजिस्ट्री हड़पी, शातिरों पर मामला दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक युवक को विदेश भेजने का लालच देकर उसके पिता की बेशकीमती जमीन अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन

पीड़ित सतविंदरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि अमरीक सिंह ने उसे वर्क परमिट पर विदेश भेजने का भरोसा दिया था। इसी झूठे झांसे में आरोपियों ने दबाव बनाकर उसके पिता की जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया। जमीन पर कब्जा होते ही आरोपियों ने न वीजा लगवाया और न संपत्ति लौटाई। पीड़ित द्वारा जायदाद वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। पुलिस जांच में अमरीक सिंह के साथ गगनदीप सिंह भी जालसाजी में शामिल पाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें