फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लूट के बाद कार पलटी, तीन आरोपी पकड़े, दो फरार

Tue, 17 Nov 2026 03:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित से 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीना था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जिले के संगत मंडी क्षेत्र में मंगलवार सुबह लूट की वारदात हुई। पांच आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस घटना में तीन आरोपी ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए जबकि दो फरार हो गए।
गांव मैहना निवासी राजमिस्त्री बलकरण सिंह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से जा रहे थे। पांच आरोपियों ने वैगनआर कार में उनका पीछा किया। उन्होंने बलकरण सिंह को रास्ते में घेरकर 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल छीन लिया। लूट के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया। ग्रामीणों को पीछे आता देख आरोपियों ने कार की रफ्तार बढ़ाई। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और कार खेतों में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव मैहना निवासी बब्बू, रविंदर सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। फरार आरोपियों में गांव कुटी निवासी हरदीप सिंह और प्रीति सिंह शामिल हैं। थाना संगत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें