फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अजोली टोल नाका हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Tue, 15 Oct 2024 11:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर अचानक स्कूटर चालक के आने से कार चालक ने नियंत्रण खोया, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। सोमवार नंगल-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित अजोली टोल टैक्स पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो टोल कर्मियों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में संतोषगढ़ पुलिस ने कार चालक 21 वर्षीय प्रशांत राणा को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन इस हादसे के बाद एक सीसीटीवी वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि अचानक एक स्कूटर चालक सड़क के बीचों बीच आ जाता है और अचानक सामने आए स्कूटर चालक को बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठता है। स्कूटर से टकराकर कार टोल नाके के कैबिन में घुस गई और वहां खाना खा रहे टोल के तीन कर्मचरियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो कर्मियों की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल कर्मी को उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया जा चुका है।
उधर, इस हादसे के उपरांत हिरासत में लिए गए 21 वर्ष के प्रशांत राणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया। इस हादसे का वीडियो सामने आने के उपरांत पुलिस ने उस स्कूटर चालक को भी तलब किया है जो अचानक सड़क के बीचो बीच आ गया था जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई वरिंद्र चौहान ने कहा कि कार चालक प्रशांत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसे जमानत पर रिहा किया गया है। उक्त स्कूटर चालक को भी थाने तलब किया गया है।
फोटो-१५ एनजीएल०१-सडक़ के बीचो बीचे पहुंचे स्कूटर और कार की टक्कर के बाद हुआ हादसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें