फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सिलिंडरों से भरा कैंटर कीरतपुर साहिब में पलटा, ड्राइवर को मुश्किल से बचाया

Fri, 06 Sep 2024 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब। शुक्रवार सुबह कीरतपुर साहिब में एक भयानक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक कैंटर जो दिल्ली से नंगल के लिए जा रहा था पलट गया। चालक गाड़ी के अंदर 1 घंटे तक फंसा रहा।
विज्ञापन

सुबह 5:30 बजे के करीब हादसा हुआ, एकत्रित लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सड़क सुरक्षा फोर्स तथा अन्य पुलिस प्रशासन मदद के लिए पहुंचा। गनीमत रही कि ड्राइवर को सभी ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया तथा अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहीं, दूसरी ओर बड़ा खतरा इसे लेकर लग रहा था कि सिलिंडरों में ऑक्सीजन गैस थी तथा उनमें आग भड़क चुकी थी। तीन ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं व बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। ऐसे में सिलिंडर फटने तथा धमाका होने का खतरा बरकरार था लेकिन गनीमत रही कि इस भयंकर हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक की पहचान गिरीश दुबे निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें