फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कैबिनेट मंत्री ने किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Tue, 20 May 2025 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को साहनेवाल हलके के विभिन्न वार्डों में छह करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
गणपति विहार (वार्ड-22) में सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब 98 लाख रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए मुंडियां ने कहा कि पानी-सीवर लाइन, सड़क ढांचे आदि को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। समारोह के दौरान पार्षद जसपाल सिंह ग्रेवाल व एसडीओ कमल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड-21, 22, 23, 24 और 25 के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने या नई जल-सीवर लाइनें बिछाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। राज्य भर में सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुंडियां ने कहा कि शहर भर में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। अधिकारियों को आम जनता की सुविधा के लिए परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें