फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक और महिला को रौंदा, मौत

Mon, 19 May 2025 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डाबा के लोहारा रोड पर चालक ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर को बैक कर युवक व महिला को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने ईएसआई अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक युवक की पहचान बिहार के जिला नालंदा स्थित गांव मदारपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। वहीं, महिला की पहचान डाबा इलाके में रहने वाली रुधंती के रूप में हुई है। सूचना पाकर थाना डाबा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद ट्रैक्टर चालक विक्की और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर विक्की को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दीपक हादसा होने से महत तीन घंटे पहले ही अपने गांव से लुधियाना आया था। वह रिश्तेदार से मिलने डाबा इलाके में जा रहा था। थाना डाबा के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरदियाल सिंह ने बताया कि दीपक के रिश्तेदार ने उसे बापू मार्केट के सामने सुखमन फर्नीचर के पास खड़ा होने के लिए कहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने दीपक व एक महिला को टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर गुरदियाल ने बताया कि आरोपी विक्की को काबू कर लिया गया है। उसके साथी गांव लोहारा निवासी परविंदर सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें