उधमपुर। मिनी बस नंबर जेके14के- 7280 के चालक बब्लू की ओर से कुछ दिन पहले एक रील कुद के मोड़ों पर बनाकर वायरल की गई थी। इसमें वह स्टंट कर रहा था।
विज्ञापन
इसमें चालक की ओर से चलती गाड़ी से उतरकर रील बनाई गई थी। उसका नाम खतरों के खिलाड़ी रखा गया था। वह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके चलते एआरटीओ उधमपुर की ओर से उस वाहन को शुक्रवार को सीज कर वाहन का परमिट सस्पेंड करने के साथ ही चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
इस संदर्भ में एआरटीओ जुगल किशोर ने बताया कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे विभाग के सचिव ने देखा था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि इस वाहन को जब्त कर चालक का लाइसेंस रद्द किया जाए। इस वाहन का परमिट भी सस्पेंड किया जाए।