फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बसपा ने गालिब कलां में महंगाई के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2026 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। बहुजन समाज पार्टी ने गांव गालिब कलां में बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक बैठक और प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने सरकारों की नीतियों के प्रति आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बसपा प्रधान एडवोकेट रछपाल सिंह गालिब ने कहा कि गलत सरकारी नीतियों से महंगाई ने मध्यम और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ गया है। ईंटों, सब्जियों और रसोई का सामान महंगा हो गया है। एडवोकेट गालिब ने पंजाब सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने भारी बिजली बिल और कच्ची छतों में रह रहे गरीब परिवारों का मुद्दा उठाया। सरकारी सहायता आवेदनों पर सुनवाई नहीं होती। उन्होंने जनता से एकजुट होकर लोकतांत्रिक संघर्ष करने का आह्वान किया। बसपा नेता लछमण सिंह, लखबीर सिंह सीरा, अमरजीत सिंह भट्टी, डॉ. सुखविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें