फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते निगम हाउस टैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2014 09:53 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएस वन जारी करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले नगर निगम के हाउस टेक्स इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह और बिल्डिंग ब्रांच के हेल्पर बलविंदर सिंह को विजिलेंस की टीम ने सोमवार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुछ और रुपये भी बरामद किए है। जिसकी जांच की जा रही है कि उन्होंने किससे लिए। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश करेगी।


एसएसपी विजिलेंस सतिंदर सिंह ने कहा कि उपकार नगर निवासी साहिल छाबड़ा के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के बाद वह टीएस वन लेने के लिए नगर निगम गया। वहां पर उसकी मुलाकात आरोपी हरविंदर सिंह के साथ हुई।
विज्ञापन



साहिल के अनुसार उसने हरविंदर को पहले 12 हजार रुपये दिए थे, लेकिन उसने 46 सौ रुपये की स्लिप काट कर उसे दे दी। लेकिन वह कुछ नहीं बोला। उसके बाद आरोपी हरविंदर ने उससे पचास हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। उसने इतने पैसे इकट्ठे न होने की बात की तो हरविंदर ने उसे दो पार्ट में पैसे देने की बात कर दी। जिस पर साहिल मान गया।



उसके बाद साहिल ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। साहिल सोमवार को पचास हजार रुपये की पहली किस्त 25 हजार रुपये हरविंदर को देने के लिए गया। वहां पर उसने पैसे बिल्डिंग ब्रांच के हेल्पर बलविंदर सिंह को देने के लिए कह दिया। जब उसने बलविंदर को पैसे पकड़ाए तो विजिलेंस टीम ने छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें