संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। बीती रात बुढलाडा-भीखी सड़क पर एक ट्रक व बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक व युवती की मौत हो गई। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर गांव बप्पीआना निवासी यादविंद्र सिंह व घुम्मन कलां निवासी जशनदीप कौर बुढलाडा की तरफ से भीखी की ओर आ रहे थे। बाइक जैसे ही रॉयल काॅलेज बोड़ावाल के पास पहुंचा तो इनके आगे कोई बेसहारा पशु आ गया जिससे बचाव करते समय बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।