फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: छत पर फोन पर बात करते समय पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक, मौत

Sun, 01 Sep 2024 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलावस्था में इलाज के लिए साथी ले गए थे अस्पताल, रास्ते में ही तोड़ दिया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फोन पर बात करते समय युवक पैर फिसलने से छत से गिरकर घायल हो गया। उसके साथियों ने घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ट्रांसपोर्ट नगर इलाका निवासी दीपक के रूप में हुई है। सूचना के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपक एक डाइंड इंडस्ट्री में काम करता था और ट्रांसपोर्ट के बाबा दीप सिंह नगर इलाके में परिवार से अलग रहता था। शनिवार की रात को वह फोन पर बात करते हुए छत पर चला गया। वह फोन पर इतना मगन हो गया कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उसका पैर स्लिप हो गया और वह नीचे गिर गया। दीपक के नीचे गिरते ही आसपास के रहने वाले उसके साथी पहुंच गए और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि दीपक के परिवार वाले भामियां इलाके में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी दी गई थी जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें