फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लुधियाना में वर्करों के सम्मेलन में पहुंचे, बोले-दिल्ली से चल रही है पंजाब की सरकार

विज्ञापन
लुधियाना में वर्करों का अभिवादन करते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेता। - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पंजाब की सरकार दिल्ली से चल रही है। पंजाब के लोगों को इस सरकार के गठन का पछतावा होने लगा है, क्योंकि इस सरकार ने न सभी वर्गों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी और न ही महिलाओं को 1000 रुपये दिए गए। सीएम मान ने पंजाब को दिल्ली सरकार के पास गिरवी रख दिया है। आप से नाराज लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सरकार को उखाड़ फेंको और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ। नड्डा शनिवार को चंडीगढ़ रोड नजदीक ग्लाडा ग्राउंड में भाजपा वर्करों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र में सबका विकास कराने वाली सरकार है तो दूसरी ओर पंजाब में आप की निक्कमी सरकार। जो खोखले व झूठे वादे कर सरकार बनाने में कामयाब हो गई है, लेकिन 50 दिन में ही सरकार की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण नहीं जीत पाए
नड्डा ने कहा कि पंजाब में हमारी जीत होती, लेकिन किसान आंदोलन की वजह से हम जीत नहीं पाए। प्रधानमंत्री मोदी सिख भाईचारे को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार से लेकर संगठन में सिख भाईचारे को पद दिए हैं।
पंजाब पुलिस आतंकियों को नहीं पकड़ पाई, हरियाणा पुलिस ने पकड़ा
नड्डा ने कहा कि हाल ही में पंजाब में हथियार व नशा लेकर आया ड्रोन पकड़ा गया तो करनाल में आतंकी पकड़े गए। हरियाणा की पुलिस ने आतंकी पकड़े, लेकिन पंजाब पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई। इससे साफ है कि सरकार और पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि ये वादों की सरकार है। आरोप लगाया कि आप झूठ बोल लोगों को गुमराह कर सत्ता में आती रही है। झूठ चल गया तो सरकार बन जाती है, नहीं चला तो ये गायब हो जाते हैं। लेकिन भाजपा सब देख रही है।
विज्ञापन

पंजाब के हितों के लिए पार्टी काम कर रही है। लोग भाजपा की तरफ देख रहे हैं। विपक्ष की भूमिका में हम सरकार से सवाल पूछते रहेंगे। पंजाब को आगे ले जाने के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए और उम्मीद है हम आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाने में कामयाब होंगे। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार की तारीफ की। केंद्र के कामकाज से देश में बदलाव आ रहा है। हर ओर विकास हो रहा है। लोग मोदी की नीतियों को पंसद कर रहे है। क्योंकि हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल में पांच में से चार राज्यों में हमारी सरकारें बनी हैं। इसका साफ मतलब है कि लोग केंद्र और भाजपा की सरकारों की नीतियों व काम से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें