फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटकता मिला भाजपा नेता की पुत्र वधू का शव

Tue, 21 Jan 2014 10:07 PM IST
फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा नगर में एक भाजपा नेता की पुत्र वधू की लाश घर के एक कमरे में पंखे से लटकती मिली। परिजनों ने इसे आत्महत्या करार दिया है।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर वहां दलबल के साथ गए डीएसपी मनजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मृतका के सास-ससुर को हिरासत में ले लिया। मृतका की पहचान नीरु पत्नी विवेक जलोटा के रूप में की गई है।

भाजपा एनजीओ सैल के पूर्व जिलाअध्यक्ष राकेश जलोटा के पुत्र विवेक की शादी अर्बन एस्टेट जालंधर निवासी नीरु पुत्री केके अरोड़ा के साथ दो साल पहले हुई थी। उनके कोई बच्चा नही था। विवेक मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे मोगा टूर पर चला गया। उसकी मां पूनम जलोटा बाद दोपहर साढे तीन बजे अपने स्कूल से वापस आई तो बार-बार वेल बजाने पर भी घर का दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पड़ोसियों को बुलाया तो कुछ लोग दीवार फांद कर घर में घुसे। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर नीरु  की लाश पंखे के लटकती मिली। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुरालियों ने नीरु की हत्या की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें