फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में एजेंसी के कारिंदों से बाइक सवारों ने लूटे आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। फुल्लावाल के पास वीरवार दोपहर पैसे इकट्ठा कर फिरोजपुर रोड स्थित बैंक में जमा करवाने जा रहे एसआईएस कैश सर्विस के दो कारिंदों को लुटेरों ने धक्का देकर गिरा दिया। लुटेरों ने दोनों मुलाजिमों की आंखों में पाउडर डाल दिया और नकदी व एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस और चौकी शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि एसआईएस कैश सर्विस कंपनी बैंकों से कैश उठाकर एटीएम में डालती है। साथ ही फैक्टरियों से कैश इकट्ठा कर बैंकों में जमा करवाते हैं। कंपनी का दुगरी इलाके में ही दफ्तर है। शुक्रवार दोपहर को एसआईएस कैश सर्विस में काम करने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी और प्रदीप कुमार एक कंपनी से चार लाख रुपये लेकर आलमगीर इलाके में स्थित एक कंपनी से चार लाख रुपये उठाने के लिए चले गए। दोनों ने एक्टिवा की डिग्गी में रकम डाली और बैंक में जमा करवाने निकल पड़े। जब दोनों एक्टिवा लेकर फुल्लावाल चौक के पास पहुंचे तो तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने उनका पीछा किया।
आरोपियों ने गोल्डी व प्रदीप की आंखों में पाउडर डालकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी नकदी और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। लुटेरे अपनी दो बाइकें मौके पर ही छोड़ गए। इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि मामला संदिग्ध भी लग रहा है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें