फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक दौरे पर लुधियाना पहुंचे मोहन भागवत 

Mon, 21 Nov 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चीफ  मोहन भागवत सोमवार सुबह अचानक लुधियाना पहुंचे। उन्होंने फिरोजपुर रोड स्थित आरएसएस के क्षेत्रीय मुख्यालय माधव सदन में कैंप किया। भागवत ने सुबह से लेकर शाम तक संघ के पदाधिकारियों से कई दौर की बातचीत की। सारे कार्यक्रम को गुप्त रखा गया और मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। आरएसएस चीफ के पंजाब दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहन भावगत सुबह करीब दस बजे होशियारपुर से लुधियाना पहुंचे और सीधे ही माधव सदन आ गए। सुबह से ही भागवत ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया। भागवत ने आरएसएस के तमाम पदाधिकारियों से सीधे बातचीत की, फीडबैक लिया और उनको कई आवश्यक निर्देश दिए।

बताया जाता है कि भागवत ने उद्योग व्यापार जगत के भी चुनिंदा प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार भागवत ने उद्योग व्यापार जगत की समस्याओं को सुना, समझा और सुझाव भी लिए। खास कर नोटबंदी के बाद की स्थिति पर उद्यमियों और व्यापारियों का मन टटोला। इस अवसर पर आरएसएस के टॉप लीडर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें