फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ : हरसिमरत

Wed, 20 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
मानसा में व्यापारियों को भगत पूरन सिंह बीमा योजना के कार्ड देतीं हरसिमरत कौर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को हर सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में सरकार ने लोगों के साथ किए वादों को पूरा कर दिखाया है। उन्होंने मंगलवार को गोशाला भवन में भगत पूरन सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत व्यापारी सेहत बीमा योजना की आगाज किया।

 हरसिमरत बादल ने कहा कि राज्य सरकार उनकी भलाई के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आटा दाल और शगुन सहित विभिन्न जनहित की योजनाएं चलाई हैं। इसके तहत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जा रही है। उनके अनुसार राज्य सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ है। इसके चलते छोटे व्यापारियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। सरकार आबकारी एवं कर विभाग के पास रजिस्टर्ड लगभग 2.5 लाख छोटे व्यापारियों जिनकी फर्म की वार्षिक टर्नओवर एक करोड़ तक है, उनको स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत 50 हजार तक मुफ्त इलाज व्यापारी पर निर्भर सभी पारिवारिक सदस्यों को कवर किया जाएगा। जिले में इस स्कीम में करीब 5600 व्यापारियों को लाभ मिल पाएगा। व्यापारियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्य में कुल 403 अस्पताल रजिस्टर्ड किए गए हैं। इनमें 211 निजी व 192 सरकारी अस्पतालों में भगत पूरन सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना के अधीन मुफ्त उपचार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें