फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बठिंडा नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर व आर्किटेक्ट गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नई काॅलोनी में नक्शे पास करने के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक अभियान के तहत नगर निगम बठिंडा के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह और आर्किटेक्ट हनी मुंजाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड पर लिया गया है। इन दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से नई कॉलोनी में नक्शे पास करने के लिए प्रति फाइल 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, गांव बुर्ज महिमा के रहने वाले संदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने तीन फाइलों को पास करने के लिए कुल 80,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने धमकी दी थी कि रिश्वत नहीं देने पर फाइलों पर आपत्ति लगा दी जाएगी। शिकायत के बाद विजिलेंस की बठिंडा यूनिट ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आर्किटेक्ट को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को रिमांड पर ले लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें