फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बैंक ने की आढ़ती की जायदाद सील

Mon, 12 Jun 2023 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई का विरोध कर रहे किसान नेता पुलिस ने लिए हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। बरेटा के एक आढ़ती पर स्टेट बैंक ने कार्रवाई करते जायदाद को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब 10 साल पहले आढ़ती ने बैंक से 1.27 लाख का कर्ज लिया था और अब यह राशि 1.66 लाख हो गई है, जिसकी शुरुआत में आढ़ती ने कर्ज का कुछ हिस्सा वापस कर दिया, लेकिन कुछ समय से आढ़ती के कारोबार में मंदी के कारण वह कर्ज नहीं उतार सका। इस कारण बैंक को कब्जा कार्रवाई करनी पड़ी।
सोमवार सुबह से ही शहर के अंदर किसान जत्थेबंदियों के विरोध में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
बैंक की ओर से कर्ज से संबंधित जायदाद के लिए चंडीगढ़ से आए बैंक अधिकारियों की ओर से आढ़ती की शहर के दो जगह पर पड़ी जायदाद जिसमें एक रिहाइशी मकान और आढ़त की दुकान समेत अन्य दुकानें शामिल हैं, को सील कर दिया गया। आढ़ती के गारंटर का घर भी सील कर दिया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ की बैंक टीम से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया और कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार वे कार्रवाई करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब किसान यूनियन ने अनाज मंडी में एकत्र होकर कब्जे की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। इस मौके पर नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि किसी भी सूरत में दुकान पर बैंक पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस की ओर से प्रदर्शन कर रहे जत्थेबंदी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें