फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लॉकर से 17 तोले जेवरात गायब

Sun, 02 Feb 2014 11:24 PM IST
लुधियाना, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर स्थित देना बैंक के लॉकर में पड़े 17 तोले सोने के जेवरात गायब हो गए। घटना से शाखा के कर्मियों में हड़कंप मच गया। उधर, घटना से बैंक लॉकर की सुरक्षा को लेकर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


जांच के बाद थाना कोतवाली की पुलिस ने साहनेवाल निवासी कल्याण सिंह की शिकायत पर बैंक के दो मुलाजिमों पर मामला दर्ज कर लिया है।

कल्याण सिंह के मुताबिक वह देना बैंक का लॉकर काफी समय से इस्तेमाल कर रहे थे। कुछ समय पहले उसने बैंक के लॉकर में सोने के जेवरात रखे थे। वे कुछ दिन पहले लॉकर में सामान चेक करने पहुंचे, लेकिन वहां पर जेवरात गायब देख उनके होश उड़ गए।

उन्होंने बैंक अधिकारियों से इस बाबत पूछा तो किसी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। कल्याण सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की थी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिाय है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली के एसएचओ सुरिंदर मोहन ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल दो अज्ञात बैंक मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है कि बैंक के लॉकर से जेवरात कैसे चोरी हुए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें