बाबा विश्वकर्मा अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की तरफ से विधानसभा क्षेत्र आत्म नगर में कृष्ण कुमार बावा, सुरजीत सिंह लोटे की प्रधानगी में बाबा विश्वकर्मा का आगमन पर्व जनता नगर गिल रोड पर मनाया गया। इसमें मुख्य तौर पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा और पार्षद जगबीर सिंह सोखी शामिल हुए। बिट्टू के साथ फाउंडेशन के प्रधान सुखविंदर सिंह सोहल, चेयरमैन अमरीक सिंह घड़ियाल, रेशम सिंह सग्गू, जसबीर सिंह घड़ियाल, रणधीर सिंह दहेलें, निर्मल कैड़ा, पाल सिंह मठाडू, रविंदर वर्मा, गुरजीत सिंह यूथ नेता, रणजीत सिंह बेदी, अमरीक सिंह जैमल, सुरजीत सिंह सचिव और जतिंदर सिंह लाल मौजूद रहे।
सांसद बिट्टू ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा की याद में डाक टिकट जारी करवाने के लिए वह केंद्र सरकार तक पहुंच करेंगे। कृष्ण कुमार बावा व मलकीत सिंह दाखा द्वारा टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर का नाम बदल कर बाबा विश्वकर्मा टेक्निकल यूनिवर्सिटी रखने की हिमायत की। इस मौके पर कृष्ण कुमार बावा को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व शहीद करनैल सिंह यादगारी कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया।